Mamta Banerjee

CRPF पर बयान के लिए ममता बनर्जी से निर्वाचन आयोग ने मांगा जवाब

773 0

नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  को नोटिस जारी कर 28 मार्च और 7 अप्रैल को केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों के बारे में 10 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। यह चुनाव आयोग द्वारा ममता को जारी किया गया दूसरा नोटिस है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं को चौकन्ना रहने की सलाह देते हुए कहा था कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान गांवों में लोगों को डराने-धमकाने पहुंच सकते हैं। हुगली जिले के बालागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल ‘अमित शाह द्वारा संचालित केंद्रीय गृह मंत्रालय’ के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, ‘मैं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रति सम्मान रखती हूं लेकिन वे दिल्ली के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। वे मतदान वाले दिन से पहले ग्रामीणों पर अत्याचार करते हैं। कुछ तो महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं. वे लोगों से भाजपा के लिए वोट करने को कह रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’

ग्रामीणों को केंद्रीय बलों की किसी भी ज्यादती पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘अगर थानों में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाए तो हमें सूचित करें।’ उन्होंने मतदाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल को ‘एक और गुजरात’ नहीं बनने दें।

इसके पहले ममता (Mamta Banerjee)  को कथित रूप से मुस्लिम मतदाताओं से टीएमसी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने बनर्जी को आचार संहिता के उल्लंघन के लिये नोटिस भेजा था।

Related Post

Yogi Cabinet

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 10 से 25 हजार मूल्य के भौतिक स्टाम्प पेपर होंगे चलन से बाहर

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक (Yogi Cabinet) में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। सोमवार…
CM Yogi

पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन को मिला जनता-जनार्दन का आशीर्वादः सीएम योगी

Posted by - November 23, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली जीत पर…
AK Sharma

सभी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति

Posted by - November 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री  के विजन…