Election commission

बंगाल सरकार की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग

735 0
नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग (Election Commission) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के मामले में जो रिपोर्ट राज्य सरकार से मिली है, उससे वह संतुष्ट नहीं है, और अब राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय से शनिवार शाम तक दोबारा विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के मामले में राज्य सरकार ने चुनाव आयोग (Election Commission) को रिपोर्ट सौंपी है। हालांकि इस रिपोर्ट से चुनाव आयोग संंतुष्ट नहीं है, और अब चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय से शनिवार शाम तक दोबारा विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में स्पष्ट जानकारी नहीं है साथ ही उसमें तत्वों की कमी भी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस वक्त ममता बनर्जी पर कथित हमला हुआ उस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ की मौजूदगी थी। लेकिन यह स्पष्ट करने के लिए कोई वीडियो फुटेज नहीं है।

रिपोर्ट में कहीं भी घटना के असली कारण का जिक्र नहीं है, आयोग को यह स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है कि ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई घटना आखिर हादसा थी या हमला।

बता दें कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय से दोबारा जो रिपोर्ट मांगी है, वह आज शाम 5:00 बजे तक आयोग को देनी होगी। चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए दो ऑब्जर्वर्स भी आज शाम को इस मामले में रिपोर्ट देंगे।

Related Post

Amit Shah

पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का गृहमंत्री ने किया लोकार्पण

Posted by - January 22, 2026 0
पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित दुनिया के पहले इंटीग्रेटेड मैडिसिन सिस्टम तथा योग, आयुर्वेद व आधुनिक चिकित्सा के समन्वय का वैश्विक…
Mukesh Ambani

यूपी के हर कोने में होगा 5G, युवाओं को देंगे एक लाख नौकरी: मुकेश अंबानी

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा…
Keshav Prasad Maurya

संगम नगरी में ‘सरस मेला’ का भव्य आगाज: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया उद्घाटन

Posted by - March 14, 2026 0
प्रयागराज | आज प्रयागराज के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में ग्रामीण शिल्प, संस्कृति और स्वरोजगार के संगम ‘क्षेत्रीय सरस मेला’ का…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की प्रगति…