Earthquake

हरियाणा में 12 दिन में तीसरी बार लगे भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

179 0

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं पिछले 12 दिन के बीच सोनीपत में भूकंप के ये झटके तीसरी बार आए हैं। आज सुबह रविवार को सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके आए हैं। आज के भूकंप के कारण जमीन के अंदर तकरीबन 10 किलोमीटर तक हलचल महसूस की गई है। NCS के मुताबिक, भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 रही। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसके पहले 25 और 26 दिसंबर को भी दो बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 25 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर 31 सेकेंड तक आया था। उस समय भूकंप केंद्र सोनीपत का कुंडल गांव रहा था। 26 अक्टूबर 2024 को 9 बजकर 42 मिनट पर 3 सेकंड का आया था, उस समय इसका केंद्र गांव प्रहलादपुर रहा था। आज आए भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा है।

पिछले 12 दिनों के भीतर इतनी बार आए भूकंप (Earthquake) के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। इसके साथ ही उनके बीच फिर से भूकंप आने की चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी सतर्क रहने को कहा गया है। ताकि भूकंप आने की स्थिति में वो खुले वाले स्थानों में जाकर किसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें।

भू-वैज्ञानिकों ने हरियाणा में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों के पीछे की वजह टैक्टोनिक प्लेटों में संचरण को बताया है। इन प्लेटों के बीच हो रही लगातार गतिविधियां बताई है।

भूकंप को लेकर प्रशासनिक तौर पर भी जागरूकता बढ़ाने पर काम किया जाएगा। साथ ही भूकंप आने की स्थिति में लोग किस तरह से इस स्थिति से निपटें इस पर भी काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों को इमरजेंसी के समय खुली जगहों पर जाने और बड़ी-बड़ी इमारतों आदि से दूरी बनाने को कहा गया है, ताकि ऐसी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।

Related Post

CM Dhami inaugurated the Swadeshi Sankalp Run

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

Posted by - January 12, 2026 0
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़…
CM Nayab Saini

हरियाणा कौशल निगम कर्मियों को ‘नायब’ तोहफा, तनख्वाह में 8 फीसदी बढ़ोतरी

Posted by - July 1, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री…
CM Dhami

छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिये कार्य करता है एबीवीपी : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - July 20, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर…
Bhajanlal Cabinet

कोचिंग सेंटर्स को कानूनी दायरे में लाने के लिए आएगा विधेयक, राज्य कौशल नीति का अनुमोदन

Posted by - March 8, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमण्डल (Bhajanlal Cabinet) की बैठक आयोजित हुई। बैठक…