दूसरी लहर के बाद पहली बार होगा सरकार और विपक्ष का सामना

600 0

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी कल से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मंत्रणा की। बैठक में सत्ता पक्ष ने विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने के अपील की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके तिरुचि शिवा संसद पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर के साथ शाम को बैठक बुलाई गई है।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा है. संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद में 19 दिन कामकाज चलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह संसद का पहला सत्र होने जा रहा है। मानसून सत्र के इस बार हंगामेदार होने की आशंका है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोविड कुप्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत, विदेश नीति, राफेल डील समेत जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।

यूपी में दूसरे राज्यों से आनें वाले लोगो के लिए दिशा निर्देश जारी

इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही शुरू के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज नहीं ली है उन्हें संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।

Related Post

Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 को धामी कैबिनेट में मिली मंजूरी

Posted by - May 29, 2025 0
1- उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमैन्ट) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन के संबंध में निर्णय। वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 14…
cm dhami

प्रधानमंत्री ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान: सीएम धामी

Posted by - June 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन…
AK Sharma

सपा सरकार में बिजली न आने से महिलाए विद्युत तारों में कपड़े टांगकर सुखा लेती थी: एके शर्मा

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र…