कोरोना नियंत्रण पर आलोचना न करें, सुझाव दें : Rajnath

1410 0

कोरोना वायरस से निपटने के मामले में विपक्ष की लगातार आलोचनाओं का जवाब देते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath) ने मंगलवार को यहां कहा कि सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिये जितना हो सकता है कर रही हैं और यदि कोई चूक रह जाती है तो आलोचना करने के बजाय सुझाव दिये जाने चाहिए।

रक्षा मंत्री (Rajnath) और स्थानीय सांसद सिंह मंगलवार को राजधानी के कानपुर रोड स्थित हज हाऊस में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाये गये 255 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल की शुरूआत करने आये थे। इससे पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पांच मई को राजधानी के अवध शिल्पग्राम में 450 से अधिक बिस्तर वाले अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल की शुरुआत की थी।

बाद में रक्षा मंत्री (Rajnath)ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड के मामलों से निपटने में जितनी तत्परता दिखाई है उसकी जितनी भी सराहना की जाये, कम है। खामियां किसी से भी हो सकती हैं, जो काम करेगा उसी से कहीं कोई चूक भी हो सकती है, लेकिन मैं समझता हूं कि आलोचना का समय नहीं है। यदि कहीं पर किसी को कोई कमी दिखाई देती है और यदि वह अपना सुझाव देता है तो प्रदेश सरकार स्वागत करेगी।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस आपदा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और इस चुनौती से निपटने के लिए जो भी प्रयास हो सकते हैं, सरकार कर रही है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री (PM Modi) और केंद्र सरकार ने जिस प्रकार से दुनिया के दूसरे देशों के साथ अच्छे कूटनीतिक संबंध बनाने में कामयाबी हासिल की है, उसी का परिणाम है कि देश में इस संकट के समय विश्व के कई देश मदद के लिये तैयार हैं और मदद मुहैया भी करा रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जो जानें गयी हैं, उनके परिवारों के प्रति भी मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

रक्षा मंत्री (Rajnath) ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी की है।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को ट्वीट में कहा, भारत के सबसे घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के मामलों का पता घर-घर जाकर लगा रही है और त्वरित पृथक-वास, रोग प्रबंधन और संपर्कों का पता कर इसका प्रसार रोक रही है। सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिये हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने केंद्र के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  और रक्षा मंत्री सिंह (Rajnath) का आभार व्यक्त किया।

Related Post

CM Yogi

प्रदेश के डेयरी सेक्टर को और बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलिया बन सकता है अच्छा सहयोगी: मुख्यमंत्री

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि सेक्टर को बेहतर बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के प्रयासों में ऑस्ट्रेलिया ने…
19th National Jamboree

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भारत से लेकर एशिया-प्रशांत तक की लड़कियों को मिला प्रतिभा दिखाने का वैश्विक मंच

Posted by - November 27, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree ) व डायमंड जुबली समारोह, भारत के अब…

कर्नाटक में मारपीट तक पहुंचा सियासी ड्रामा, एक अस्पेताल में भर्ती

Posted by - January 20, 2019 0
बेंगलुरु। कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक के बीच रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट की जानकारी सामने…
CM Yogi

22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने जारी किया निर्देश

Posted by - January 9, 2024 0
लखनऊ। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। 22 जनवरी…