Neha Sharma

DM नेहा शर्मा ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान की घोषणा की

410 0

गोण्डा। जिलाधिकारी  नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) की पहल पर जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान रविवार यानी 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। मेरा गोण्डा मेरी शान के अन्तर्गत शुरू किए जा रहे इस विशेष अभियान के प्रथम चरण में अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर जनपद की ओर चार मुख्य मार्गों को चुना गया है। इन मार्गों पर भटक रहे गोवंशों को संरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि यह टीमें निर्धारित रूट और उसके आसपास के पांच किलोमीटर की रेन्ज के ग्राम पंचायतों के निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने का कार्य सुनिश्चित करेंगी। इन गोवंशों को चिन्हित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाएगा।

11 सदस्यीय टीम तैयार की गई

प्रथम चरण में अभियान के लिए चुने गए मुख्य मार्गों में भंभुवा बॉर्डर से गोण्डा कस्बे तक, गोण्डा से बलरामपुर मार्ग तक, गोण्ड़ा से बहराइच मार्ग तक और गोण्डा से अयोध्या मार्ग तक को चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) के आदेश पर जनपद को आसपास के अन्य जिलों से जोड़ने वाले में हर मार्ग के लिए 11 सदस्यों की टीमें गठित की गई है।

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए नगरीय निकायों में होगा सेल्फ असेसमेंट

इनमें, पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, क्षेत्रीय क्षेत्रीय ग्राम पंचायत सचिव और क्षेत्रीय सफाई कर्मी को शामिल किया गया है। यह टीमें निर्धारित तिथियों पर विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों का संरक्षण सुनिश्चित करेंगी।

यह है विशेष अभियान का कार्यक्रम

1. भंभुवा बार्डर से गोण्डा कस्बे तक – 27 एवं 28 अगस्त को

2. गोण्डा से बलरामपुर मार्ग तक – 29 एवं 30 अगस्त को

3. गोण्डा से बहराइच मार्ग तक – 01 एवं 02 सितम्बर को

4. गोण्डा से अयोध्या मार्ग तक – 03 एवं 04 सितम्बर को

Related Post

Canvas painting competition

लोक कला संग्रहालय मे कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - September 25, 2022 0
लखनऊ। लोक कला संग्रहालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता (Canvas painting…
CM Yogi inspected the Jamboree site

मुख्यमंत्री ने किया जंबूरी स्थल का निरीक्षण, विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बृहस्पतिवार को 19वें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जंबूरी (Jamboree) की तैयारियों की…

अखिलेश ने हिन्दू-मुस्लिम दोनो मरवाए, 22 सीट आ गई तो छोड़ दूंगा राजनीति -संगीत सोम

Posted by - June 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को…