Maha Kumbh

सोशल मीडिया पर छाया दिव्य-भव्य महाकुम्भ, टॉप ट्रेंड में रहा माघ पूर्णिमा का महापर्व

161 0

महाकुम्भ नगर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य और भव्य नज़ारा सोशल मीडिया पर छाया रहा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और आध्यात्मिक उल्लास के बीच, #माघ_पूर्णिमा_महाकुम्भ एक्स (ट्विटर) पर नंबर वन ट्रेंड करता रहा। इस पवित्र अवसर पर आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे पूरे देश में उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया।

गूंजते रहे जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष

त्रिवेणी तट पर आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। स्नान के दौरान ‘हर हर गंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अद्भुत नज़ारे को श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे महाकुम्भ की दिव्यता और भव्यता चारों ओर फैल गई।

श्रद्धालुओं ने बताया जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव

इस आयोजन की भव्यता को और भी खास बनाया पुष्पवर्षा ने हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं के मन को प्रफुल्लित कर दिया। संगम के जल में आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। कई यूजर्स ने इसे ‘जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव’ बताया।

योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सबने की सराहना

महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्था को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। लोग योगी सरकार की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने देश-विदेश के लोगों को भी इस दिव्य आयोजन से जोड़ दिया।

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

बता दें कि महाकुम्भ में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह समागम हर किसी को मोह रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश दूर-दूर तक पहुंच रहा है कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर आज भी जीवंत और प्रभावशाली है।

Related Post

Draupadi Murmu

दिव्य-भव्य महाकुम्भ में सनातन आस्था की डुबकी लगाएंगी देश की प्रथम नागरिक

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कदम रखेंगी…
Maha Kumbh

साधु-संत बोलेः सनातन का गर्व हैं सीएम योगी, महाकुम्भ में अभूतपूर्व व्यवस्था के लिए दिया धन्यवाद

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भनगर। सीएम योगी (CM Yogi) द्वारा महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महाआयोजन को सफल बनाने के लिए की गई अभूतपूर्व व्यवस्था…
Sri Adi Shankar Viman Mandapam

महाकुम्भ में भारतीय दर्शन और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बना श्री आदि शंकर विमान मंडपम्

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पुण्य भूमि पर स्थित आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर (Sri Adi Shankar Viman Mandapam) एक ऐतिहासिक…
Naga Baba

महाकुम्भ में नागा संतों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भरी हुंकार

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भनगर: संगम की रेत पर नागा (Naga) साधुओं ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए हुंकार भरी। इस ऐतिहासिक आयोजन…
Paush Purnima

आस्था का हुजूम: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब…