दिशा पटानी

दिशा पटानी बोलीं-कोरोना से जंग जीतने के लिये घर पर रहना जरूरी

1085 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि उनके लिये घर पर रहना मुश्किल हो रहा है, लेकिन कोरोना महामारी से लड़ने और जीतने के लिए घर पर रहना भी जरूरी है।

कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड कलाकार लगातार घर में रहकर अपना समय बिता रहे हैं। दिशा ने कहा कि घर पर रहना मुश्किल हो रहा है, लेकिन इस महामारी से लड़ने के लिए घर पर रहना जरूरी है। मेरे लिये घर पर रहना बिल्कुल नया है। मेरे पास खुद के लिए काफी समय है। शूटिंग और ट्रैवलिंग के वजह से ऐसा कभी-कभी ही होता है।

ता-जिदंगी नहीं भूल पाऊंगा इरफान की मुस्कुराहट को : अनिल कपूर

दिशा इन दिनों फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो में सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खान के साथ मेरी अपकमिंग फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो आगे बढ़ गई है और इसी तरह एक विलेन 2 भी। मैं आशा करती हूं कि चीजें जल्दी ही ठीक हो जाएं।

Related Post

RAHUL GANDHI

ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से…
Delhi

दिल्ली में गर्मी लेगी विकराल रूप, 40 डिग्री सेल्सियस पार होगा तापमान

Posted by - April 23, 2022 0
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान (Minimum…