दिग्विजय सिंह

शांतिपूर्वक तरीके से दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को करेंगे नामांकन

932 0

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को नामांकन करेंगे। सिंह ने नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं से शक्ति प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :-राहुल के खिलाफ मीनाक्षी लेखी ने दाखिल की अवमानना याचिका, इतने अप्रैल को होगी सुनवाई 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए समूह में एकत्रित न हों

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने बताया कि वह 20 अप्रैल को शांतिपूर्वक तरीके से नामांकन भरेंगे। इस मौके पर रैली भी नहीं निकाली जाएगी। सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, वे उस दिन आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए किसी भी तरह के समूह में एकत्रित न हों। बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमो ने एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर हमला बोला

भोपाल में जीत कार्यकर्ताओं के सतही व अथक प्रयासों से ही हो पाएगी संभव 

सिंह ने कहा है कि भोपाल में जीत कार्यकर्ताओं के सतही व अथक प्रयासों से ही संभव हो पाएगी। लिहाजा कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ता मंडलम, सेक्टर और बूथ में मुस्तैद रहें, जिससे जीत निश्चित ही होगी।

Related Post

AK Sharma

विकसित भारत बनाने में आपका सहयोग ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : ए.के. शर्मा

Posted by - August 15, 2024 0
आजमगढ़। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री, ऊर्जा एवं नगर विकास, उ0प्र0 शासन, एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा हरिऔध…

स्‍वतंत्र देव सिंह ने काली बाड़ी मंदिर में की कामना, यूपी चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीते बीजेपी

Posted by - September 28, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह गोरखपुर की काली बाड़ी मंदिर में मत्‍था टेककर 2022 के विधानसभा चुनाव में…