लोकसभा चुनाव

धौरहरा या लखनऊ, जितिन प्रसाद कहां से लड़ेंगे, सस्पेंस बरकरार

1079 0

लखनऊ। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने धौरहरा में कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वापस लखनऊ जा रहे जितिन प्रसाद के काफिले को धौरहरा की जनता ने कई जगह रोका। अब भी यह संशय बरकरार है कि जितिन चुनाव कहां से लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें :-अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे गिरिराज

आपको बता दें धौरहरा के लोगों को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा, ‘धौरहरा से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं कहीं से चुनाव लड़ूं लेकिन मेरी आत्मा धौरहरा में बसती है।’ उन्होने कहा धौरहरा से मेरा गहरा और अटूट रिश्ता है। मैं लोगों भावनाओं का सम्मान करते हुए नेतृत्व से बात करूंगा, उनसे आग्रह करूंगा।’

ये भी पढ़ें :-राहुल की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

जानकारी के मुताबिक उन्होंने आगे कहा,’राजनीति में तो साजिशें होती रहती हैं लेकिन यहां की जनता का प्यार सारी साजिशों को नाकाम करेगा।’ बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें चुनावी समर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से टिकट दे सकती है।

Related Post

Rajnath Singh

अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है- रक्षा मंत्री

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अटल युवा महाकुंभ’ के उद्घाटन…
smart prepaid meter

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक उपभोक्ता को पारदर्शी, सुरक्षित और…
cm yogi

सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने…