CM Dhami

धामी कैबिनेट ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जताया आभार

127 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट (Dhami Cabinet ने अपने आभार में कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।

मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से प्रदेश गठन के मूल लक्ष्यों की प्राप्ति तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर तत्पर रहेगी।

साथ ही, कैबिनेट द्वारा समस्त कर्मचारियों व जनता का सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया है।

Related Post

CM Dhami

जहां से लोगों की उम्मीदें टूटती हैं वहां से पीएम मोदी की गारंटी शुरू होती है: सीएम धामी

Posted by - December 27, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को गौसीकुआं लोहियाहेड में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

पंजाब : कैप्टन की कुर्सी पर खतरा? हरीश रावत से मिलने देहरादून पहुंचे कुछ विधायक

Posted by - August 25, 2021 0
पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और कुछ अन्य नेताओं द्वारा खुले तौर पर कैप्टन को हटाए जाने…
Rahul Gandhi in kamakhya Temple

असम : रैली से पूर्व राहुल गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस दौरान राहुल…

नहीं थम रहा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, 15 दिनों में 12 बार बढ़े दाम

Posted by - October 15, 2021 0
नई दिल्ली। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…