Devki Nandan Thakur

भव्य-दिव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम : देवकी नंदन ठाकुर

288 0

महाकुम्भ नगर। प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर (Devki Nandan Thakur) ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की गई भव्य और दिव्य तैयारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, पानी, और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर हर पहलू को सुदृढ़ बनाने की सराहना की।

डबल इंजन सरकार को बताया सनातन धर्म हितैषी

देवकी नंदन ठाकुर (Devki Nandan Thakur) ने केंद्र और प्रदेश सरकार को सनातन धर्म का हित चाहने वाली डबल इंजन सरकार बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सनातन धर्म के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सरकार का शासन प्रदेश और देश के लिए अत्यंत लाभकारी है।

सनातन धर्म संसद का आयोजन

27 जनवरी को आयोजित होने वाली ‘सनातन धर्म संसद’ की घोषणा करते हुए ठाकुर (Devki Nandan Thakur) ने इसके मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संसद का मुख्य लक्ष्य ‘सनातन बोर्ड’ का गठन करना है। इस बोर्ड के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर रोक, मंदिरों की संपत्ति का संरक्षण और धार्मिक संस्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

मंदिरों की संपत्ति के उपयोग पर उठाए सवाल

देवकी नंदन ठाकुर (Devki Nandan Thakur) ने कहा कि वर्तमान में मंदिरों की धनराशि का उपयोग ऐसे कार्यों में हो रहा है जो सनातन धर्म के विपरीत हैं। उन्होंने बताया कि इस धन से हज यात्राएं और चर्च निर्माण किए जा रहे हैं, जबकि इसे गुरुकुल, गौशाला, अस्पताल, और असहायों के कल्याण में लगाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘सनातन बोर्ड’ बनने के बाद यह समस्या हल हो जाएगी।

सनातन धर्म के संरक्षण की अपील

देवकी नंदन ठाकुर (Devki Nandan Thakur) ने सनातन धर्म के संरक्षण और उन्नति के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम मांगते नहीं, इसलिए हमें मिला नहीं। वर्तमान सरकार से उन्होंने उम्मीद जताई कि वह उनकी बातों को सुनेगी और सनातन धर्म की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Related Post

cm yogi

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 11, 2025 0
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भुड़कुड़ा सिद्ध पीठ में आयोजित ‘प्रबुद्धजन संवाद संगम’ कार्यक्रम में कहा…
Cow Shelters

स्वावलंबी बनने के साथ प्राकृतिक खेती के संबल बनेंगे यूपी के गोआश्रय

Posted by - March 6, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है कि गोआश्रय केंद्र (Cow Shelters) अपने सह उत्पाद (गोबर, गोमूत्र) के जरिये स्वावलंबी बनें।…
Shramdaan

योगी सरकार की अनूठी पहल : विद्यार्थी श्रमदान से सजाएंगे विद्यालय और छात्रावास

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और…

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी का ऐलान, पौष्टिक आहार भत्ते में की 25% बढ़ोतरी

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  हिस्सा…