छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य

761 0

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya ) ने मंगलवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनता दर्शन कार्यक्रम लगाया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।

केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के संगम किनारे पर पूर्वांचल विकास एवं छठपूजा (Chhath Puja) समिति द्वारा आयोजित ‘छठ पूजा’ कार्यक्रम में सम्मिलित  हुये। केशव प्रसाद मौर्य ने गौरवशाली परंपराओं व रीति-रिवाजों तथा आध्यात्मिक व पौराणिक मान्यताओं  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन आयोजनों से  सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का वातावरण भी मजबूत होता है ।

 

उन्होंने संगम किनारे माता गंगा, यमुना, सरस्वती का पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

राम वाटिका कर्नलगंज प्रयागराज में निवर्तमान राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर के साथ कटरा रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित स्मारिका विमोचन-2021 में स्मारिका के रचनाकारों एवं रामलीला मंचन के कलाकारों को सम्मानित किया गया।

श्री मौर्य ने जनपद प्रयागराज में स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजक राकेश जैन  के बड़े भाई के तेरहवीं संस्कार में उनके आवास पहुंचकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त  की।

Related Post

कैरिज वर्कशॉप आलमबाग को मिला ‘ग्रीनको -गोल्ड रेटिंग’ प्रमाणपत्र

Posted by - February 2, 2021 0
कैरिज वर्कशॉप आलमबाग ग्रीन ओ गोल्ड रेटिंग से प्रमाणित होने वाली रेलवे इकाइयों की चुनिंदा सूची का हिस्सा बन गया…
Amrit Snan

अमृत मिशन की अनूठी पहल लोगों को अमृत स्नान के साथ दिया स्वच्छता का सन्देश

Posted by - November 27, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके…
Yogi model makes a grand entry at IITF

योगी सरकार की लोकल टू ग्लोबल उड़ान: बरेली की जरी जरदोजी के हुनरमंद कारीगरों को मिला आसमान

Posted by - November 13, 2025 0
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की ‘लोकल टू ग्लोबल’ आर्थिक रणनीति तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना…
FETP

यूपी में जल्द ही लांच होगा यूडीएसपी और ‘यूपी के स्वास्थ्य केंद्र’ एप्लीकेशन

Posted by - February 23, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम (FETP) राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 (साउथ ईस्ट एशिया रीज़न) में दूसरे दिन गुरूवार…
CM Yogi

लखनऊ : CM योगी ने किया फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर के लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस…