दिल्लीः सीमापुर इलाके के मकान में लगी आग, दम घुटने से 4 की मौत

636 0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीमापुर इलाके में मंगलवार तड़के एक इमारत में आग लग गई। दम घुटने से दो महिला और दो पुरुषों ने जान गंवा दी। घटना मंगलवार सुबह 4 बजे की है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि ओल्ड सीमापुरी इलाके में तीन मंजिला इमारत के ऊपरी फ्लोर पर आग लग गई थी। मारे गए सभी लोग एक ही कमरे में थे। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4:07 बजे इलाके के लोगों ने घर से धुआं निकलते हुए देखा। फिर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर की। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

साथ ही, पुलिस ने बताया कि, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी, भारतीय दंड संहिता की धारा 436, 304ए के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

Posted by - December 25, 2022 0
चम्पावत। जिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम किताब कौथिग कार्यक्रम…
SBI

कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और SBI ने हाउसिंग लोन के लिए को-लेंडिंग एग्रीमेंट किया

Posted by - March 29, 2022 0
लखनऊ: कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, किफायती हाउसिंग फाइनेंस स्पेस पर फोकस्ड और कॅप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (Capri Global Capital…