cm yogi

सीएम योगी से मिला पर्वतीय महापरिषद का प्रतिनिधि मण्डल

391 0

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल आज यानि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (CM Yogi) से मिला। प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर महापरिषद अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उनके निवास पर मिला।

उनके साथ उत्तराखण्ड से आए सांस्कृतिक दल के कलाकार भी शामिल थे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सभी कलाकरों को उत्तर प्रदेश सरकार के योजनाओं के अन्तर्गत चलने वाले ‘एक जिला एक उत्पाद‘ के गिफ्ट हैम्पर बैग से सम्मानित भी किया।

महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द जोशी ने पर्वतीय समाज की सामाजिक गतिविधियों के बारे में एवं कलाकारों की समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस खास मौके पर उत्तराखण्ड से आए सुप्रसिद्ध बासुरी वादक मोहन जोशी ने अपने स्वहस्त निर्मित बांसुरी एवं उत्तराखण्ड का सुप्रसिद्ध वाद्य यंत्र हुड़का भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) को भेंट किया।

उप्र दिवस: नोएडा के DM सहित 12 खिलाड़ियों को मिला लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार

प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी के मुख्य संयोजक टी.एस. मनराल, सलाहाकार लाबीर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मोना, उपाध्यक्ष सुमन सिंह रावत, उपाध्यक्ष के.एन. पाण्डेय, कोषाध्यक्ष के.एस. रावत, सचिव हेमन्त सिंह गड़िया, सचिव रमेश उपाध्याय, केएन पाठक, मुकेश जोशी, जीवन ज्योति पाण्डेय, भुवन पाण्डेय, विनोद भट्ट व उत्तराखण्ड से आए 10 सुप्रसिद्ध गायक, वादक कलाकार शामिल रहे।

Related Post

Suvendu Adhikari

बंगाल विस चुनाव : शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन

Posted by - March 12, 2021 0
कोलकाता । भाजपा नेता शुभेंद्र अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन…
SGPGI

SGPGI में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती में सामने आया बड़ा खेल

Posted by - April 7, 2026 0
लखनऊ। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे चिकित्सा विभाग और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चिकित्सक…
CM Yogi

हर अस्पताल की सुविधा-साधन का हो परीक्षण, जो कमी हो तत्काल करें दूर: सीएम योगी

Posted by - December 29, 2021 0
विभिन्न राज्यों में बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के चिकित्सा इंतजामों…
Uma Bharti was overwhelmed seeing the arrangements of Maha Kumbh

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत…