Ayodhya-Deepotsav

दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने बनाया नया रिकॉर्ड

271 0

अयोध्या: 500 वर्ष बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अपने महल में विराजमान होने के उपरांत अयोध्या (Ayodhya) ने दो नए रिकॉर्ड बनाए। नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2024 (Deepotsav) में 25,12,585 (25 लाख, 12 हजार 5 सौ पचासी) दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पिछले वर्ष 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जहां एक साथ 1121 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। यह अनूठा रिकॉर्ड योगी सरकार (Yogi Government) ने पहली बार हासिल किया है। ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर रामनगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ (Deepotsav) को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में योगी सरकार के नेतृत्व में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, साधु-संतों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों , स्थानीय प्रशासन, पर्यटन-संस्कृति मंत्रालय आदि की भी बड़ी भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जयघोष के साथ एक-एक कर 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि की ओर से ड्रोन की गणना के उपरांत यह जानकारी दी गई। इससे पहले विगत वर्ष भी दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूची अयोध्या, प्रदेशवासियों व देशवासियों का अभिवादन किया। इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

हर दिल में फिर उतरे योगी

2017 में दीपोत्सव (Deepotsav) के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर हर दिल में उतर गए। अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा। सीएम योगी के पहले और दूसरे कार्यकाल में दीपोत्सव (Deepotsav) का यह आयोजन समृद्ध से समृद्धतम होता रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने योगी को फिर हर दिल में बैठा लिया।

वर्ष दर वर्ष बढ़ती गई समृद्धि

2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख, 2023में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना। इस बार 25.12 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किया गया। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।

Related Post

AK Sharma

प्रयाग की मिट्टी के लिए हर काम करने को तैयार: एके शर्मा

Posted by - December 14, 2024 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकुंभ की कलश स्थापना और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर नगर विकास मंत्री …
AK Sharma

देश व प्रदेश में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनहित को समर्पित चल रही सरकार-ए.के. शर्मा

Posted by - March 26, 2025 0
भदोही: उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यूपी…
CM Yogi

महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च…
पीएम और राहुल की अपील

लोकसभा चुनाव 2019: देशवाशियों से पीएम -राहुल की अपील, बेहतर भविष्य के लिए करें वोट

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह…