चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

582 0

हापुड़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के पहले चरण के मतदान के लिए सभी नेता प्रचार (Election Campaign) में जी-जान से जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में बीजेपी के जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी पर हापुड़ में चुनाव प्रचार के दौरान दो बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल दिया। धारदार हथियार लगने से उनके घायल होने की खबर है। पुलिस पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, शनिवार को जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी बाबूगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। जब वह यहां से वापस लौट रहे थे, तभी छपकोली के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया।

‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे…., लता मंगेशकर के निधन से सदमे में डूबा बॉलीवुड

बदमाशों ने धारदार हथियार से कार में बैठे मान सिंह पर हमला बोल दिया। हमले में जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है, फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान इससे पहले मेरठ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर हमला हो चुका है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वे स्टार प्रचारकों को सुरक्षा मुहैया कराएं।

Related Post

UP Police played an important role in making UPITS divine and grand.

पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

Posted by - September 30, 2025 0
ग्रेटर नाेएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) को सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police)…
priyanka gandhi

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी CM योगी कर रहे हैं चुनाव प्रचार : प्रियंका गांधी

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोरोना संक्रमित व्यक्ति…