पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

1066 0
मलिहाबाद के गांव बड़ी गढ़ी में आम के बाग से एक युवक शव संदिग्घ अवस्था में तार के फंदे से लटकता मिला है। शव लटकता देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मलिहाबाद ने बताया कि ग्राम बड़ी गढ़ी निवासी कल्लू निजी काम करता था।
सोमवार की सुबह इलाके में स्थित आम के बाग में पेड में तार के फंदे से कल्लू का शव लटकता मिला है। शव लटकता मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, उधर पुलिस ने मामले को आत्महत्या मान रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगें।
प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या
मृतक की मां श्यामरानी ने बताया कि कल्लू का गांव में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन कल्लू के विरोध में थे। पीड़िता का आरोप है कि युवती और उसके पिता, मां व अन्य परिजनों ने कल्लू की हत्या कर शव को तार से फंदे से लटकाया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

Related Post

CM Yogi

शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, सीएम योगी सहित कई मंत्री शामिल

Posted by - October 7, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री…
cm dhami

संकल्प एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों…
Underwater Drone

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
CM Dhami paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

सीएम धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Posted by - October 2, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण…