Brigadier Lidder

शहीद ब्रिगेडियर लिड्डर को बेटी ने दी मुखाग्नि, बोलीं- मेरे पापा हीरो थे

617 0

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS जनरल बिपिन रावत के साथ जान गंवाने वाले उनके सलाहकार ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर (Brigadier Lidder) का दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

देश के इस जांबाज सिपाही के अंतिम संस्कार की तस्वीरें जिसने देखीं, अपने आंसू नहीं रोक पाया। अंतिम संस्कार के समय लिड्डर (Brigadier Lidder) की पत्नी बार-बार उनके ताबूत को चूमकर रोती रहीं। इसके बाद लिड्डर की बेटी ने अपने बहादुर पिता को मुखाग्नि दी।

ब्रिगेडियर लिड्डर की पत्नी गीतिका ने कहा, ‘यह मेरे लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन मैं एक सैनिक की पत्नी हूं। हमें उन्हें हंसते हुए एक अच्छी विदाई देनी चाहिए। जिंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है, तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वे एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी।’ इसके बाद वे पूरे समय तिरंगे को सीने से लगाकर खड़ी रहीं।

ब्रिगेडियर लिड्‌डर (Brigadier Lidder) की बेटी आशना ने कहा, ‘मैं 17 साल की होने वाली हूं, मेरे पिता मेरे साथ 17 साल तक रहे। हम उनकी अच्छी यादों के साथ जियेंगे। मेरे पिता हीरो थे, वे मेरे बेस्ट फ्रेंड थे। शायद किस्मत को यही मंजूर था। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में अच्छी चीजें हमारी जिंदगी में आएंगी। मेरे सबसे बड़े मोटिवेटर थे। यह पूरे देश का नुकसान है।’

Related Post

CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक

Posted by - June 25, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक…
jp nadda

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव नतीजों में हार स्वीकार करते हुए कहा कि…
पूर्वोत्तर में हिंसा

संसदीय कार्यमंत्री लोकसभा में बोले-कांग्रेस कर रही है पूर्वोत्तर में हिंसा फैलाने की कोशिश

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर में हिंसा भड़काने…
Jail instructions on involvement of gas agency owner

गैस एजेंसी स्वामी की संलिप्तता पर सीधे जेल के निर्देश, होम डिलीवरी अनिवार्य

Posted by - March 19, 2026 0
देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण और बैकलॉग की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में…
Prof. Vinay Kumar Pathak

अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कोविड-19 रोगियों की होगी स्क्रीनिंग

Posted by - February 4, 2021 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के संयुक्त अनुसंधान द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence)…