CM Dhami

रुड़की और लक्सर में मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़ी भीड़

206 0

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। शिव चौक, रामनगर से शुरू हुआ रोड-शो मेन बाजार, सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

रुड़की के बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने लक्सर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में भी रोड-शो किया। यहां नंद वाटिका से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

Related Post

Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट की अपील

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। न सिर्फ आम जनता बल्कि नेता भी बड़ी…
FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…