CM Nayab Singh

सीएम से मिले विश्व विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल

395 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) से आज विश्व विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल ने मुलाकात की। युजवेंद्र बुधवार रात अपनी मां के साथ सीएम नायब सिंह से मिलने पहुंचे। सीएम नायब ने इस खिलाड़ी को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी और साथ ही उन्हें श्रीराम और हनुमान की एक खूबसूरत सी प्रतिमा भी भेंट में दी।

चहल को मैच खेलने का मौका नहीं मिला

युजवेंद्र चहल वर्ल्ड चैंपियन तो बने लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। चहल टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं लेकिन वो टीम संयोजन में फिट नहीं बैठ सके। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पूरा सहयोग दिया। युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड में थे तो उन्हें भी बीसीसीआई से 5 करोड़ का इनाम मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayab Saini (@nayabsainiofficial)

सीएम नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर चहल से मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘T-20 वर्ल्ड कप की विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे और हरियाणा की मिट्टी के लाल युजवेंद्र चहल से मिलना हुआ। नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने चहल की तारीफ करते हुए लिखा कि इस खिलाड़ी की वजह से हरियाणा के युवाओं को खेल में अपना करियर बनाने की प्रेरणा मिली है।

Related Post

CM Yogi

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

Posted by - May 11, 2026 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई की वार्षिक बिजनेस समिट-2026 में…
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

Posted by - May 27, 2023 0
राजभवन नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव…
CM Yogi

रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर : सीएम योगी

Posted by - May 28, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों…