vaccination

पूरी दिल्ली का इतने समय में हो जाएगा टीकाकरण, जानें क्या है तैयारी?

1292 0

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण (COVID-19 Vaccination) कार्यक्रम तैयार हो गया है। राजधानी की पूरी आबादी का टीकाकरण एक माह पूरा हो जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी सुरेश सेठ ने दी है।

सेठ ने बताया कि हमारे पास बच्चों के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 600 कोल्ड स्टोरेड पॉइंट और लगभग 1800 आउटरीज साइट हैं। हमारे पास टीकाकरण के लिए पर्याप्त उपकरण हैं, जिन्हें 2 से 8 डिग्री सेल्सियस और जिन्हें माइनस 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर संग्रहीत किया जा सकता है। केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे तैयार करने के लिए और मजबूत कर रही है और अधिक उपकरण प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि जिन टीकों के लिए अल्ट्रा-कोल्ड परिस्थितियां यानी माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। उनके लिए उपकरण और बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है। लेकिन हमें नहीं लगता कि तार्किक रूप से कोई समस्या होगी क्योंकि टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

पीएफ बैलेंस के लिए SMS भेजकर कर ऐसे लें जानकारी

सेठ ने कहा कि अगर हम अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों को शामिल करते हैं, तो हम आसानी से एक महीने में पूरी दिल्ली का टीकाकरण कर सकते हैं। अभी दिल्ली सरकार हेल्थ केयर कर्मचारियों का डेटा एकत्र कर रही है, जो प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई वैक्सीन उपलब्ध होती है, तो हम केवल तीन दिनों में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर सकते हैं। हमारे पास पर्याप्त उपकरण और कोल्ड स्टोरेज है, हम टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम दिल्ली के हालात खराब नहीं होने देंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली के पास अपनी पूरी आबादी को प्रभावी ढंग से टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त उपकरण हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोविड-19 नोडल अधिकारी अजीत जैन ने कहा कि देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में पर्याप्त उपकरण और क्षमता है। हमे टीकाकरण को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रशिक्षित कर्माचारियों की आवश्यक्ता है।

 

Related Post

अजित पवार को झटका

आठ विधायकों ने अजित पवार का साथ छोड़ा, शरद पवार की बैठक में पहुंचे

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शनिवार सुबह एनसीपी प्रमुख के भतीजे अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन देकर महाराष्ट्र में सरकार तो बना ली,…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड का समग्र विकास करेगी सरकार, सभी विधायकों से मांगे 10-10 प्रस्ताव

Posted by - March 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी विधायकों से…
AKTU convocation

एकेटीयू का दीक्षांत : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं, उच्चशिक्षण संस्थान कोरोना वायरस पर करें शोध

Posted by - January 16, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज को कोरोना पर शोध…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, बेल पर सुनवाई कल

Posted by - September 22, 2020 0
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…