Covid-19

Covid-19 ने देश में बढ़ाई चिंता, सामने आए 20 हजार से ज्यादा नए मामले

545 0

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस में भारी इज़ाफा देखें को मिल रहा। इस इजाफे के बाद से भारत में एक डर बना हुआ है कि, कही फिर से कोरोना का कहर न आ जाए। गुरुवार सुबह आठ बजे स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 20139 नए केस मिले, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान दौरान 16,482 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए हैं। बुधवार से तुलना की जाए तो एक दिन में नए मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी का इज़ाफा हुआ है।

देश में करीब 145 दिन बाद 20 हजार से अधिक दैनिक मामले देखने को मिले हैं। देशभर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 36 हज़ार के पार पहुंच गई, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.1% हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह जो आठ बजे आंकड़े जारी किये है, उनमे संक्रमण से 38 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,557 हो गई।

सरकार ने कुमार विश्वास की बढ़ाई सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,076 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 3,619 की बढ़ोतरी हुई और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2575 और मरीज़ मिले और 10 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80,10,223 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,48,001 हो गई है।

सरकार ने कुमार विश्वास की बढ़ाई सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

Related Post

CM Bhajan Lal

सीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली, कहा- सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान

Posted by - November 21, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर…

WHO के मुताबिक, एचआईवी वायरस से भी अधिक ख़तरनाक है यह संक्रमण, मानसून में अधिक ख़तरा

Posted by - September 28, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हेपेटाइटिस संक्रमण एक ऐसा जानलेवा संक्रमण है जो एचआईवी वायरस से भी अधिक घातक और जानलेवा है। वर्ल्ड…
CM Vishnudev Sai

नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को मुख्यमंत्री साय ने किया साझा

Posted by - May 18, 2024 0
रायपुर। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड…