Coronation Automated Parking

सीएम की प्ररेणा से जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंग; शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास

222 0

देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग (Coronation Automated Parking) योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। शुरूआती चरण में यह जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की स्टॉफ पार्किंग, तिब्बती मार्केट, परेडग्रांउड में तैयार की गई हैं। कोरोनेशन में पार्किंग संचालन के लिए तकनीकि आपरेटर भी दे दिया गया है, जो पार्किंग को आपरेट कर रहा है। इन पार्किंग के तैयार होने से जहां जनमानस को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी वहीं शहर को जाम से भी निजात मिलेगा।

परेड ग्राउड पार्किंग क्षमता 96 वाहन, तिब्बती मार्केट 132 वाहन तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता की पार्किंग (Coronation Automated Parking) है। यह पार्किंग बहुत छोटे स्थान पर बनाई जा सकती है, तथा इन्हे अनयंत्र स्थलों पर स्थानान्तरित भी किया जा सकता है।

जिला प्रशासन डीएम की अगुवाई में मुख्यमंत्री के आधुनिक सुविधायुक्त उत्तराखण्ड के विजन को मूर्तरूप देने में जुटा है। इसी क्रम में कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग (Coronation Automated Parking) तैयार कर चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई पार्किंग में डॉक्टर्स एवं नर्सेस के वाहन स्वतः ही सहजता से पार्क होने लग गए हैं। साथ तिब्बती मार्केट, परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग भी तैयार हो गई है, इन तीनों पार्किंग को मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे। ओटोमेटेड पार्किंग आपरेटिंग के लिए 02 कुशल तकनीकि आपरेटर की तैनाती कर दी गई है तथा जिला योजना से बीमा कवर दिया जाएगा।

कोरोनेशन में स्टॉफ के लिए आटोमेटेड पार्किंग (Coronation Automated Parking) बनने से मरीजों-तीमारदारों की पार्किंग में इजाफा हो गया है। तथा भू- पार्किंग पर अतिरिक्त वाहन पार्क की जगह भी मिल गई है। जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंग; शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास है। इस तरह की पार्किंग से शहर को जाम से निजात मिलेगा।

डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध रहेगा तथा अन्य स्थानों पर भी इस तरह की पार्किंग निर्माण की संभावना की ओर एक सफल कदम के तौर पर देखा जा रहा है। शहर में इस प्रकार की छोटी पार्किंग से जहां शहर में जनमानस को पार्किंग की सुविधा मिलेगी वहीं शहर में यातायात दबाव भी कम होगा।

Related Post

CAA नागरिकता देने वाला कानून

पीएम मोदी बोले- CAA नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित किया। मोदी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अकेले राज्य में 90 से ज्यादा की जनसभाएं, रोड शो, चुनावी मोर्चे पर अंतिम दिन तक रहे डटे

Posted by - April 23, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में 90…

राउत ने राणे को दी तमीज में रहने की हिदायत, बोले- शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं

Posted by - August 26, 2021 0
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है, लेकिन इस गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में…
CM Bhajan lal Sharma

Posted by - March 30, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Sharma) द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा के क्रम…
CM Vishnudev Sai

हनुमान चालीसा सुन मंत्रमुग्ध हुए सीएम साय, बच्चों संग बिताए खास पल

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक…