कोरोना काल में कांवड़ यात्रा के लिए CM योगी आदित्यनाथ अहम निर्देश

744 0

कोरोना काल में हो रही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अहम निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के लिए ये निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों से संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड काल को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए।

बता दें इस साल 25 जुलाई से शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा शुरू होगी। योगी सरकार हर साल कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम भी करती रही है। इसके लिए उन्हें जगह-जगह पानी, आराम की सुविधा के साथ ही उनके स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा आदि भी की जाती है।

बता दें कि उत्तराखंड में इस साल भी कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित करने का ऐलान किया गया है। पिछले दिनों उत्तराखंड के डीजीपी ने आठ राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर प्रतिबंध है, ऐसे में यहां जो भी आएगा, हो सकता है उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाए। स्थानीय लोगों के लिए भी यात्रा प्रतिबंधित रहेगी।

बता दें कि साल 2019 में उत्तराखंड लगभग 3 करोड़ कांविड़िए यात्रा पर आए थे। इसमें उत्तर प्रदेश से 27 प्रतिशत कांवड़ियों की संख्या थी। दरअसल कांवड़ यात्रा में दूसरे राज्यों से लाखों की संख्या में कांवड़ियां हर की पैड़ी आते हैं। जहां से गंगाजल लेकर शिवरात्रि पर अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।

Related Post

cm yogi

खेल और खिलाड़ियों के हित में प्रदेश ने उठाए अनेक कदम : मुख्यमंत्री

Posted by - July 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि खेलों से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन…
AK Sharma

नेताजी के जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति: एके शर्मा

Posted by - October 20, 2022 0
सैफई/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज दोपहर सैफई गांव पहुंचकर मुलायम सिंह यादव…
CM Yogi attended the 41st foundation day celebrations of SGPGI

उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड तय कर रहा एसजीपीजीआई: सीएम

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। आज एसजीपीजीआई उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड को…
Integrated Industrial Township

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रोजगार के सृजन का माध्यम बनेगी ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनाने की दिशा में संकल्पित व प्रयासरत योगी सरकार ने…
AK Sharma

प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास को देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है: एके शर्मा

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ/वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी में चुनावी जनसंपर्क सभा में शामिल…