Corona in india

Corona Update in India: कोरोना के मामलों ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, 2 हजार से ज्यादा मौतें- 3.14 लाख नए केस दर्ज

685 0

नई दिल्ली। देश भर में अब तक 13,23,30,644 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 1.91 करोड़ लोग दोनों डोज ले चुके हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण (Coronsvirus) की दूसरी लहर धीरे-धीरे खतरनाक होती जा रही है। रोजाना देश भर से सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। वहीं मौत के आंकड़े भी अब चिंता पैदा करने लगे हैं।

भारत में बुधवार को कोरोना संक्रमण के पहली बार 3 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण के नए मामलों की यह संख्या सिर्फ 17 दिनों में 1 लाख से 3 लाख को पार कर गई। नए मामलों के साथ एक्टिव केस की संख्या भी करीब 23 लाख हो चुकी है जिससे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव बन रहा है।

देश भर से सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 3,14,835 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान संक्रमण से कुल 2,104 लोगों ने दम तोड़ दिया। 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही देश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 1,59,30,965 हो गई है। वहीं, देश में वायरस से अब तक 1,84,657 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में एक्टिव केस की संख्या 22,91,428 है, जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत है। दुनिया में पहली बार किसी देश में एक दिन में इतने ज्यादा नए मामले आए हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 84.46 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,34,54,880 है. वहीं मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत हो गई है।

बीते 24 घंटे में 16,51,711 कोरोना सैंपलों की हुई जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 21 अप्रैल तक 27,27,05,103 कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,51,711 सैंपल की जांच सिर्फ बुधवार को की गई। इस बीच, देश भर में अब तक 13,23,30,644 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 1.91 करोड़ लोग दोनों डोज ले चुके हैं। बुधवार को देश भर में 22,11,334 वैक्सीन की डोज लगाई गई।

Related Post

Muhammadpur

मुहम्मदपुर का बदला नाम, अब हुआ माधवपुरम, बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बोर्ड

Posted by - April 27, 2022 0
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के मोहम्मदपुर (Muhammadpur) गांव का नाम अब माधवपुरम (Madhavpuram) हो गया है। मुहम्मदपुर (Muhammadpur)…
CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने छात्रों-संविदाकर्मियों को दी 3 बड़ी सौगात

Posted by - March 23, 2025 0
देहरादून। तीन साल पूरा होने पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के…
CM Dhami inaugurated the “Jan Van Mahotsav”

चिपको आंदोलन बना महिला शक्ति और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - November 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

Posted by - January 19, 2025 0
महाकुम्भनगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार सुबह महाकुम्भ (Maha Kumbh) में त्रिवेणी संगम में स्नान…