Corona vaccine Sputnik V

रूस का दावा: कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी 95 फीसदी प्रभावी, ये होगी कीमत

1693 0

नई दिल्ली। रूस ने बताया कि उसकी कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक वी (Corona vaccine Sputnik V) पहली खुराक के 42 दिन बाद 95 फीसदी से ज्यादा प्रभावी साबित हुई है। यह दावा रूस की राजधानी मॉस्को मेंस्थित दि गामालेया नेशनल सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है। कहा कि वैक्सीन की पहली खुराक दिए जाने के 28वें दिन क्लिनिकल ट्रायल डाटा के दूसरे अंतरिम विश्लेषण में वैक्सीन 91.4 फीसदी प्रभावी साबित हुई है।

यह जानकारी रूस के प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने मंगलवार को एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में दी है। उन्होंने कहा कि स्पुतनिक वी वैक्सीन न केवल सबसे ज्यादा प्रभावी है बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा सस्ती वैक्सीन में से भी एक होगी।  किरिल ने कहा कि वैक्सीन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच रखा जा सकता है, जो कि इसके वितरण में अहम रहेगा।

सोना 1049 रुपये और चांदी 1588 रुपये हुई सस्ती, जानें नए दाम

उन्होंने कहा कि वैक्सीन 95 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है, जो कि न केवल रूस के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेटरी, स्पुतनिक वी वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण के साथ-साथ इसके वितरण पर भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में जहां इसका परीक्षण चल रहा है वहां के नियामकों से बात चल रही है।

जानें क्या होगी स्पुतनिक वी वैक्सीन की कीमत?

किरिल ने वैक्सीन की कीमत को लेकर कहा है कि यह दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन में से एक होगी। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 740 रुपये से भी कम होगी। समान प्रभावी क्षमता वाली वैक्सीनों के मुकाबले इसकी कीमत लगभग आधी है। बता दें कि अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना ने भी अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन के 94.5 फीसदी प्रभावी होने का दावा किया है।

Related Post

सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों…
फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में 200 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में 200 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

Posted by - April 3, 2021 0
शामली जिले में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में 205 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज…

Toolkit Case: दिशा रवि की याचिका पर पुलिस ने दिल्ली HC में दिया जवाब, बोले- “हमने नहीं लीक की कोई जानकारी”

Posted by - August 5, 2021 0
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट  को बताया कि उसने जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि के खिलाफ चल रही…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अमित शाह ने बुलाई सभी सांसदों की बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी सांसदों…
CM Dhami

सहकारिता की योजनाओं को गेम चेंजर बनाने के लिए प्रभावी कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - July 31, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सहकारिता सहित राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं गेम…