कोरोना से जंग

कोरोना से जंग : हज यात्रा के लिए जमा पांच लाख रुपये को बुजुर्ग महिला ने किया दान

1754 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए हर कोई मदद को अपने हाथ आगे बढ़ा रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला ने हज पर जाने के लिए जमा पूंजी को दान कर दिया है। ये बुजुर्ग महिला अपनी जमा राशि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी संस्था सेवा भारती को दान किया है।

खालिदा बेगम ने पांच लाख रुपये सेवा भारती को दान किया

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के एलजी के सलाहकार फारूक खान की मां खालिदा बेगम ने पांच लाख रुपये सेवा भारती को दान दिए हैं। 87 साल की खालिदा बेगम कोराना वायरस की वजह से हुए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान सेवा भारती संस्था के काम से काफी प्रभावित हुई हैं। इसके बाद उन्होंने हज यात्रा के लिए पांच लाख रुपये जमा की थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्होंने अपनी हज यात्रा टाल दी है।

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने पीएम केयर्स फंड में दिए 100 करोड़ रुपये

खालिदा बेगम चाहती हैं कि उनका पैसा जम्मू-कश्मीर में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में इस्तेमाल किया जाए

खालिदा बेगम चाहती हैं कि उनका पैसा जम्मू-कश्मीर में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में इस्तेमाल किया जाए। इसलिए उन्होंने लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए काम कर रही सेवा भारती को पांच लाख रुपये दान देने का फैसला किया है। खालिदा बेगम के बेटे फारूक खान एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के सलाहकार हैं।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री के प्रयासों पर मऊ से मुंबई की एक नई ट्रेन को मिली मंजूरी

Posted by - November 19, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को छठ…
Gonda

सीएम की मंशा के अनुरूप पहली बार गोण्डा में चलेगा ऐतिहासिक साफ-सफाई अभियान

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील…