Ramlala

रामनवमी मेला : अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम

283 0

अयोध्या । रामनवमी मेले (Ram Navami Fair) के लिए नया घाट पुलिस चौकी के पीछे कन्ट्रोल रूम पूर्ण रूप से स्थापित और सक्रिय हो गया है। यहां पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें पुलिस विभाग और सिविल विभाग के अधिकारी/सहायक तैनात किये गये हैं।

साथ ही साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में भी मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने विभाग से संबंधित ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बेहतर समन्वय से रामनवमी (Ram Navami)  के पर्व को सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

मेला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195, 9454402642 पर कोई भी व्यक्ति जानकारी का आदान प्रदान कर सकता है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

इसके अलावा सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने जोन/सेक्टर क्षेत्र का पूर्व में ही भ्रमण करके वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा जोनल प्रभारी/सेक्टर प्रभारी आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं।

घाट जोन, नागेश्वरनाथ जोन, हनुमानगढ़ी मंदिर जोन, कनक भवन मंदिर जोन, के लिए मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों को रामनवमी (Ram Navami) के मद्देनजर पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।

Related Post

AK Sharma

मतदाताओं की रुचि बार-बार चुनाव होने से मतदान में कम हो रही: एके शर्मा

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित…
CM Yogi performed Rudrabhishek on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की प्रार्थना

Posted by - February 26, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से…
CM Yogi

सीएम योगी ने कहा- यात्रा का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को जोड़ना है

Posted by - December 21, 2023 0
संतकबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों में पूरे देश ने एक नए…