Sunil Jhakhar,Congress

कांग्रेस को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

650 0

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jhakhar) ने पार्टी को गुड बाय कह दिया है। पार्टी और सुनील जाखड़ के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव से ही मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने फेसबुक लाइव करके पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

उन्होंने गुड बॉय कांग्रेस कहा और नसीहत दी कि इस तरीके से चिंतन शिविर लगाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि नोटिस उन लोगों को जारी करना चाहिए था जिन्होंने कांग्रेस का नुकसान किया है।

चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता था

फेसबुक लाइव के दौरान सुनील जाखड़ (Sunil Jhakhar)  ने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता था। कांग्रेस को चिंता शिविर की जरूरत है। यूपी चुनाव में 390 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को दो हजार वोट मिले। गोवा-उत्तराखंड में सरकार के खिलाफ विरोध के बाद भी कांग्रेस जीत नहीं पाई। मैं मानता हूं कि कांग्रेस को इस पर सोचने की जरूरत है। इन खामियों के लिए मैं सिर्फ हाईकमान को जिम्मेदारी नहीं ठहरा रहा, इसमें और की भी कमियां रही हैं।

उन्होंने लाइव के दौरान राहुल की जमकर तारीफ की। उन्होंने राहुल गांधी को चापलूसों से सावधान रहते हुए पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने की नसीहत दी। 

तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, सीएम ने की आश्रितों को एक करोड़ देने की घोषणा

इसके अलावा जाखड़ ने पंजाब प्रभारी रहे हरीश रावत पर निशाना साथा। जाखड़ अंबिका सोनी के “पंजाब का सीएम हिंदू होना चाहिए” वाले बयान पर भी जमकर बरसे।

2 साल के लिए पार्टी ने किया था सस्पेंड

बता दें कि AICC के अनुशासनात्मक पैनल ने 26 अप्रैल को सुनील जाखड़ (Sunil Jhakhar)  को 2 सालों के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद उन्हें पार्टी के लिए जिम्मेदार करार दिया था।

मुकेश मेश्राम सहित 3 IAS जाएंगे सेंट्रल डेपुटेशन में, दो को मिला एडिशनल चार्ज

Related Post

CM Dhami reached among the disaster-affected families

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर…
नाबालिग लड़की से बलात्कार आरोपी की पिटाई

इंदौर की अदालत में नाबालिग लड़की से बलात्कार आरोपी की पिटाई, पुलिस ने बचाया

Posted by - December 7, 2019 0
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर की अदालत परिसर में मौजूद वकीलों ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

Posted by - June 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन…