CM Dhami

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

215 0

कांग्रेस सत्ता में आई तो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सुषमा डिमरी समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की। इस मौके पर उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार निकाय क्षेत्रों में बनेगी तो क्षेत्र में विकास की गति तीन गुना तेज हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 23 जनवरी को भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।

धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है और जब भी भाजपा ने राष्ट्र के हित में कुछ किया है, कांग्रेस ने सिर्फ विरोध किया है। भाजपा ने हमेशा विकास और सुशासन के रास्ते पर काम किया, जबकि कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि गलती से जीत गई तो उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि हमारी सरकार तपोवन में जियोथर्मल प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे ज्योतिर्मठ और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, शीतकालीन यात्रा के शुरू होने से चारधाम यात्रा मार्ग पर रहने वाले लोगों को साल भर रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को विकास के समान अवसर देना है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, निकेश चौहान, शैलेंद्र पंवार, किशोर पंवार, संदीप नौटियाल, विजया रावत, ऋषि प्रसाद सती, माधव प्रसाद सेमवाल, कृष्णमणि थपलियाल, ठाकुर सिंह राणा, चक्रधर शाह, लक्ष्मण सिंह, अनिका पंवार, सुभाष डिमरी, मुकेश कुमार, अंशुल, राकेश भंडारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

Related Post

हुड्डा और चौटाला पर ईडी का शिकंजा

हुड्डा और चौटाला पर ईडी ने कसा शिकंजा, हुड्डा से चार घंटे हुई पूछताछ

Posted by - December 4, 2019 0
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अहम कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कस…
inflation

Flashback 2019: तीन साल के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरा झटका लगा है। जहां एक तरफ मुद्रास्फीति बढ़ी है। तो…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं काशीवासीः सीएम

Posted by - May 14, 2024 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी…