CM Vishnudev Sai

कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है : सीएम साय

285 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण पर झूठ बोलने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री साय (CM Sai)ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं। उन्होंने लिखा कि प्रियंका जी, झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो आपकी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए 5000 करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो राशन दिया जाता था और अब केवल पांच किलो दिया जाता है। साय ने कहा कि आपकी अज्ञानता का फ़ायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्धू बना देते हैं।

पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फ़ूड पार्क बना दिया है। उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया और इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए कोई बयान देने से पहले। थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों के राशन पर डाका नहीं डाल रही है, बल्कि और भी अधिक सुगमता से राशन का वितरण यथावत जारी है।

गरीबों का खून चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके रहेंगे : योगी

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस के अंतर्गत केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच किलो चावल के अतिरिक्त एक सदस्य वाले कार्डधारी को दस किलो, दो सदस्य वाले कार्डधारी को बीस किलो, तीन से पांच सदस्य वाले कार्डधारी को पैतीस किलो और पांच से अधिक सदस्य वाले कार्डधारी को सात किलो प्रति सदस्य निशुल्क चावल विष्णु सरकार दे रही है।

Related Post

​Nikita Kaul​

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर ​Nikita Kaul​ ने ​पति की शहादत को दिया सम्मान

Posted by - May 29, 2021 0
​​​जम्मू-कश्मीर के ​​पुलवामा आतंकी हमले में शहीद ​हुए ​​​सेना के मेजर ​​​​विभूति शंकर ढौंडियाल​ ​​की पत्नी ​​निकिता कौल (Nikita Kaul)…
CM Dhami

धामी बोले-उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हो रहा काम

Posted by - August 30, 2024 0
नई टिहरी। मुख्यमंत्री ( CM Dhami) ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन प्लेयर रितिका ध्रुव से की बात, हर सहयोग का किया वादा

Posted by - November 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव…