कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

626 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि, प्रियंका ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास ‘कौल हाउस’ में बैठक की।

प्रियंका गांधी ने दिये दिशा-निर्देश

ललन कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के सिलसिले में विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में पार्टी राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों पर रैलियां करेगी और बैठक में इस सिलसिले में भी चर्चा की गई।

राज्य मुख्यालय पर भी बैठक करेंगी प्रियंका

ललन कुमार ने बताया कि इस बैठक के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर जाएंगी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पार्टी के सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी।

गौरतलब है कि प्रियंका राज्य के अपने एक हफ्ते के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी के तौर पर सक्रिय प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है।

Related Post

M Devraj

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने हरदोई एवं उन्नाव में समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष  एम0 देवराज (M Devraj) ने किसान को निजी नलकूप कनेक्शन चालू किये बगैर बिल…
Gorakhnath,cm

गोरखनाथ मंदिर में भी भजन प्रसारण हुआ धीमा, सीएम के निर्देश का सभी ने किया स्वागत

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: देश में सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) से लाउडस्पीकर…
CSR Special Kit

योगी सरकार ने खीरी में पेश की जनसहभागिता की मिसाल, स्पेशल किट बनीं बाढ़ पीड़ितों का संबल

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी : कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। ये…