गोरखपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

932 0

गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में गुरुवार को गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहा पर पहुंचकर प्रदर्शन (Congress demonstrated) किया। कोई सिर पर सिलेंडर उठाकर चल रहा था तो किसी ने पैदल बाइक धकेलते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता सरकार विरोधी पोस्‍टर भी हाथ में लेकर विरोध जताते रहे। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में टाउनहाल तक जाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया गया।

इस दौरान कांग्रेस के अभिजीत पाठक शानू ने कहा कि आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रसोई गैस के दामों में भी इजाफा कर दिया गया। केंद्र की सरकार को गरीबों और नौजवानों की चिंता नहीं है। श्रीलंका हमसे गैस खरीदकर 57 रुपए प्रति लीटर बेचता है। यहां पर तेल की कीमत 100 के पार होती जा रही है। सरकार ये सोच रही है कि वे दोबारा सत्‍ता में नहीं आएंगे, इसलिए जितना जमाखोरी करना है कर लें। ये सीधे-सीधे जमाखोरी का मामला है।

सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने बताया कि यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाइक और सिलिंडर लेकर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। इस तरह के किसी भी तरह के प्रदर्शन की प्रशासन की ओर से कोई परमिशन नहीं दी गई है, इसलिए इन लोगों को यहां पर रोक दिया गया है। इन्‍हें समझाया जा रहा है कि ये लोग किसी भी तरह का ज्ञापन देना चाहते हैं, तो दे सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि इनकी बात को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि ये लोग नहीं मानते हैं, तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Naresh Tikait In gazipur Border

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पंचायत को करेंगे संबोधित

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली/गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (National President Naresh Tikait) गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं।…
surjewala

भाजपा के उम्मीदवार की गाड़ी से मिली EVM , उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई: रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। असम के करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम (EVM Found Patharkandi BJP Candidate) मिलने का मामला सामने…
Corona News

कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच अस्पतालों में कालाबाजारी! एक बेड के लिए लग रही 30 से 60 हजार की बोली

Posted by - April 22, 2021 0
लखनऊ। अब तक तो दवाओं और रेमडेसिविर के इंजेक्शन की कालाबाजारी (Remdesivir Injection Black Marketing) की खबरें ही सामने आ…
Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, अयोध्या में आवासीय व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हो प्रयास

Posted by - January 11, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मकर संक्रांति, माघ मेला और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्रमिकों की जान बचाने वाले हर एक व्यक्ति को कहा धन्यवाद

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तराखंड टनल रेस्क्यू (Uttarakhand Tunnel Rescue)  ऑपरेशन की सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Dhami) ने…