CM CM Yogi congratulated on Mother's Day

सीएम योगी की माता को एम्स ऋषिकेश से मिला डिस्चार्ज

312 0

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की माता सावित्री देवी (Savitri Devi) को गुरुवार को एम्स, ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी हालत ठीक है और रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।

इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि श्रीमती सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है और हालत ठीक है, लिहाजा उन्हें आज दोपहर के समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव निवासी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की माता 80 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।

सीएम योगी की मां ऋषिकेश के एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गुंजी में सेना के जवानों से की मुलाकात

Posted by - October 12, 2023 0
नैनीताल। प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की…
CM Yogi laid the foundation stone of the modern office building of the State Election Commission

उत्तर प्रदेश से ही है भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अवध विहार योजना में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक…
Yogi

14 अहम प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, बनेंगे चार डाटा सेंटर पार्क

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: लोकभवन में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) में…
CM Yogi

शासन स्तर पर हर दिन हर जिले की हो रही समीक्षा, हर अधिकारी की गतिविधि की हो रही सीधी निगरानी: योगी

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों…