CM Yogi

सीएम योगी ने काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बाबा का लिया आशीर्वाद

375 0

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पूजा के पश्चात बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर के बाहर बच्चों को टाफियां भी बांटी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ मंदिर दर्शन के अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरव श्रीवास्तव, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

मंदिर प्रशासन की ओर से कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने स्वागत किया, वहीं पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राज लिंगम और अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के आगमन पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Post

Sugarcane

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : योगी सरकार द्वारा हाल ही में गन्ना (Sugarcane) किसानों को दिए गए तोहफे के बाद वर्तमान पेराई सत्र…

रक्षा मंत्रालय ने 7,965 करोड़ के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Posted by - November 2, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 हेलीकॉप्टरों सहित 7,965 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए RTPCR टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Posted by - April 4, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल दौरे पर निकलने से पूर्व अपने सरकारी आवास पर प्रदेश…