cm yogi

बाबा कालभैरव के दरबार में सीएम योगी ने टेका माथा

468 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। दरबार में विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच आरती पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से राजधानी लखनऊ जाएंगे। वह रविवार अपरान्ह में यहां आये थे। बीएचयू में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम पृथ्वी तत्व में भाग लेने के बाद उन्होंने गंगा उस पार टेंट सिटी का जायजा लिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने टाउनहाल स्थित नगर निगम के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की थी।

सीएम योगी ने टेंट सिटी का लिया जायजा, अफसरों को दिया दिशा निर्देश

रात में ही मुख्यमंत्री लखनऊ जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन घने कोहरे के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर पाया तो वह वापस सर्किट हाउस लौट आये थे। आज वह लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।

Related Post

farmer destroyed 8 bigha mustard

योगी 2.0 में लघु एवं सीमांत किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने की बड़ी तैयारी

Posted by - April 6, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) अपने दूसरे कार्यकाल में लघु एवं सीमांत किसानों को 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों…
UPITS

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी…
CM Yogi

संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास : सीएम योगी

Posted by - April 30, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के आरक्षण में…