cm yogi

मिशन मोड में डॉक्टर एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो, मरीजों को मिले जरूरी उपचार: योगी

407 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में पांव पसार रहे संचारी रोग डेंगू (Dengue) को लेकर शनिवार सुबह अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों को डेंगू के रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर विशेष अभियान चलाएं।

साथ ही, मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि मिशन मोड में डॉक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। अस्पताल पहुंचे मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार मिलना चाहिए।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने 26 अक्टूबर को डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। साथ ही प्रत्येक जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने समेत बेड समेत दवाओं एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की थी कि वो संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें।

Related Post

CM Yogi

नेता प्रतिपक्ष पर कभी हमलावर तो कभी नरम रहे सीएम योगी के तेवर

Posted by - August 1, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समेत पूरे विपक्ष पर हमलावार रहे, लेकिन…
Ajay to Yogi Adityanath

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में लॉन्च होते साथ ही छा गई ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

Posted by - August 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की लोकप्रियता केवल उत्तर क्षेत्र के राज्यों तक सीमित है, बल्कि…
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अयोध्या में निवेशकों में दिख रहा उत्साह

Posted by - June 24, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की अगुवाई में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के सफल आयोजन के बाद अब…