CM YOGI

उत्तर प्रदेश में नहीं होगी कोविड टीके, सीएम योगी ने उठाया यह कदम

811 0

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 टीके (Covid Vaccine) की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi) ने एक समीक्षा बैठक में कहा कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है।

कोविड टीके की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगी योगी सरकार

उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक को 50-50 लाख खुराक (Covid Vaccine)  का ऑर्डर दे दिया गया है, इसके अलावा, चार-पांच करोड़ खुराक के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया जाए। इस कार्यवाही को तुरंत आगे बढ़ाया जाए।

PM मोदी ने बुलाई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मई से शुरू हो रहे 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण का कार्य कोरोना महामारी से लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण पूर्ववत जारी रहेगा।

योगी ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि प्रदेश के सभी नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों की पंजीयन अवधि को तीन माह का स्वत: विस्तार दिया जाए। इस संबंध में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Related Post

प्रदेश व देश को बचाने के लिए हुआ सुभासपा-सपा का गठबंधन- अखिलेश यादव

Posted by - October 27, 2021 0
आजमगढ़। उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा…
पूर्वा एक्सप्रेस

कानपुर: पूर्वा एक्सप्रेस में तेज धमाका, 12 डिब्बे पटरी से उतरे और 28 यात्री घायल

Posted by - April 20, 2019 0
कानपुर। यूपी के कानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। रूमा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से नई दिल्ली जा…
नवजोत सिद्धू को सबक

सिद्धू को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना चाहती है बीजेपी, बनाई जा रही रणनीति

Posted by - April 21, 2019 0
अमृतसर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर प्रहार कर रहे मंत्री नवजोत सिद्धू…