CM Yogi serious on Kanpur Dehat matter

कानपुर देहात मामले पर सीएम योगी गंभीर, हर संभव मदद का दिया भरोसा

399 0

कानपुर। कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में मां-बेटी की मौत के मामले को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर मंगलवार को ही इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं बुधवार को बिठूर घाट पर परिवार के द्वारा शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सरकार की ओर से परिजनों को घायल बेटों के इलाज के लिए प्रत्येक को 5 लाख रुपए (कुल दस लाख रुपए) की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही दोनों बेटों को सरकार की ओर से सुरक्षा भी प्रदान की गई है। यही नहीं, गांव में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए न सिर्फ मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं, बल्कि तुरंत जांच के भी आदेश दिए थे। वहीं परिवार की ओर से भी सीएम योगी को एक अनुरोध पत्र भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर बेहद सजग है। कानपुर देहात (Kanpur Dehat)  में घटी इस घटना पर कानपुर देहात से लेकर लखनऊ तक अधिकारी एक्शन में हैं। इसी क्रम में गुरुवार सुबह डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और रेवेन्यू डिपाटर्मेंट की टीमें गांव का दौरा करने पहुंच रही हैं।

अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगा: सीएम योगी

ये टीमें वहां आवास, वृद्धा पेंशन और कृषि भूमि पट्टा से संबंधित कायर्वाही को पूर्ण करेंगी। मृतका के पति का जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जाएगा। स्वयं जीएसवीएम प्रशासन और प्रिंसिपल व्यक्तिगत तौर पर इलाज की मॉनीटरिंग करेंगे

Related Post

President Murmu

एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (19th National Jamboree) के समापन समारोह में शुक्रवार…

कृषि कानूनों पर सीएम चन्नी की केंद्र को चेतावनी, कहा- 7 नवंबर तक लो वापस

Posted by - October 27, 2021 0
लुधियाना। तीन किसान कानूनों के मुद्दे पर चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस सरकार कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पंजाब…
pushkar

मुख्यमंत्री और ऋतु खंडूड़ी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट का किया स्वागत

Posted by - March 29, 2022 0
देहरादून: राज्यपाल अभिभाषण से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु…
CM Yogi

विपक्ष पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार, पहले था पहचान का संकट, अब विकास और विश्वास का नया उत्तर प्रदेश

Posted by - March 18, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 2017…
AK Sharma

स्वच्छता कार्यों में सफाई मित्रों के साथ जनमानस का भी सहयोग आवश्यक: एके शर्मा

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुंभनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) सोमवार को महाकुंभ तीर्थ क्षेत्र तथा प्रयागराज…