cm yogi

गृहमंत्री और 15 मुख्यमंत्रियों को सीएम योगी ने भेंट किये ओडीओपी के तोहफे

536 0

फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) को हर मंच से प्रोत्साहित किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ओडीओपी के तोहफों को गृहमंत्री सहित 15 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भेंट किया है। योगी आदित्यनाथ गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित आंतरिक सुरक्षा पर दो दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कन्नौज का इत्र, लखनऊ की चिकनकारी के अलावा ब्रास की प्रतिमा और वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार यहां भेंट किये हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को ब्रास की प्रभु श्रीराम की प्रतिमा और ओडीओपी की गुलाबी मीनाकारी भेंट की है, जबकि 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए सीएम योगी की ओर से बनारस की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार प्रदान किये गये हैं।

Image

वहीं चिंतन शिविर में सहभागिता करने वाले अन्य डेलीगेट्स को भी 250 ओडीओपी बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट किये गये हैं। इसमें 150 बॉक्स इत्र, 25 बॉक्स चिकन स्टाल, 25 बॉक्स सिल्क स्टाल, 25 बाक्स ब्रास बाउल्स और 25 बॉक्स लैकर वीयर तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री ने भेंट किये हैं।

Related Post

राज्यपाल की सुरक्षा में चूक

यूपी : राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, डीएम समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त

Posted by - February 18, 2020 0
रामपुर। रामपुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबंन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने…
CM Yogi

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

Posted by - November 10, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने  लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत…