CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की चराचर जगत के कल्याण की कामना

176 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी (CM Yogi) ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया।

मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान हवन के साथ पूर्ण हुआ।

रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों के देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण और आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

Related Post

CM Yogi

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवगठित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में एयरपोर्ट निर्माण के निर्देश दिए…
CM Yogi participated in the procession of Lord Narasimha

विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत : सीएम योगी

Posted by - March 8, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत है।…
तेजस्वी यादव

देश को अमीरों की चौकीदारी करने वाले पीएम की जरूरत नहीं : तेजस्वी यादव

Posted by - April 26, 2019 0
समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी…
साध्वी प्रज्ञा

मोदी ने आतंकी को बनाया प्रत्याशी, कसाब और साध्वी प्रज्ञा एक जैसे : प्रकाश आंबेडकर

Posted by - April 21, 2019 0
मुम्बई। मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा लगातार सुर्खियों में…
UP Vidhansabha

जब विपक्ष ने उठाया बेरोजगारी मुद्दा, तो सरकार ने दिया ये जवाब…

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा (up vidhan sabha) में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।…