CM Yogi

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

444 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत (Pt. Govind Ballabh Pant) की 136वीं जयंती पर लोक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। प्रदेश की तरक्की और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उन्होंने सतत प्रयास किया था।

सीएम योगी (CM Yogi)ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ (Pt. Govind Ballabh Pant) ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। उनकी कर्मठता, उनकी राष्ट्र निष्ठा व संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया। वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कह कि वर्तमान में उत्तराखंड जो कि तब उत्तर प्रदेश का ही भाग हुआ करता था, उसके कुमायूं मंडल में जन्मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए मैं प्रदेशवासियों की तरफ से स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Related Post

Tej Pratap

नहीं मिली दो सीटें तो अपना मोर्चा बनाकर 20 सीटों पर उतारूंगा अपने उम्मीदवार – तेज प्रताप

Posted by - April 1, 2019 0
पटना। पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर…

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…
कोरोनावायरस

लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं, ये विपक्ष की शरारत : सीएम योगी

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई तोड़फोड़ व आगजनी की घटना में सख्त प्रतिक्रिया दी…
PM Modi

विपक्षों दलों का पीएम मोदी पर तंज, कहा- देश को ऑक्सीजन चाहिए, भाषण नहीं

Posted by - April 21, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को…