CM Yogi paid tribute to Lalji Tandon by garlanding his statue

लालजी टंडन ने 7 दशक तक राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाकर रखी : सीएम योगी

149 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंंने लखनऊ, प्रदेश और देश की राजनीति में लगभग 7 दशक तक अपनी एक मजबूत पहचान बनाकर रखी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एक पार्टी, एक विचारधारा और जीवन भर राष्ट्रवाद के मूल्यों का अनुसरण किया।

जब कोई व्यक्ति अपनी मर्यादाओं का पालन करता है तो शिखर तक पहुंचने में देर नहीं लगती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि टंडनजी की लखनऊ, प्रदेश और देश की राजनीति में प्रभावी उपस्थिति, उनके मूल्यों और आदर्शों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि टंडन जी के व्यक्तित्व में हमेशा दिखायी देता था कि जब एक व्यक्ति अपनी मर्यादाओं का पालन करता है तो उसे शिखर तक पहुंचने में देर नहीं लगती है।

उन्होंने (CM Yogi) लखनऊ में एक सामान्य कार्यकर्ता, स्वयं सेवक के रूप में लखनऊ नगर पालिका परिषद और लखनऊ नगर निगम पार्षद के बाद विधान परिषद सदस्य और फिर विधायक के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभायी। इसके बाद वह लखनऊ के लोकप्रिय सांसद बने।

उनकी सार्वजनिक छवि, आम जनमानस के साथ उनके संवाद, हर एक के सुख-दुख में सहभागी बनने के ज्जबे को सभी ने देखा है। सीएम ने कहा कि टंडन जी की सेवाएं, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी एक प्रेरणा बना हुआ है। सीएम (CM Yogi) ने उनकी 90वीं जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण, मेयर सुषमा खर्कवाल, सासंद बृज लाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, डॉ.नीरज बोरा, नीरज सिंह, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Post

Parking will be hi-tech in all the cities of UP

यूपी में पार्किंग होगी हाईटेक, लगेंगे फास्टैग, ई-चार्जिंग प्वाइंट और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पार्किंग (Parking) को अब स्मार्ट और हाईटेक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर…
Noida International Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

Posted by - December 11, 2025 0
जेवर (गौतम बुद्ध नगर) । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मजबूत नेतृत्व और…
CM Dashboard

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

Posted by - August 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…

आम आदमी की आवाज को मोदी सरकार दबा रही, जिस दिन डरना बंद कर देंगे, ये भाग जाएंगे- राहुल

Posted by - August 12, 2021 0
राज्यसभा में कल हुए हंगामे को लेकर आज विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च…