मनीष के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

581 0

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। सीएम योगी ने मांग के अनुरूप मीनाक्षी गुप्ता को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी का पद देने की घोषणा की है।

सीएम ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत कारोबारी मनीष गुप्ता के स्वजन से पुलिस लाइन में मुलाकात की। उनके साथ मिलने के लिए दिवंगत मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता, उनके पिता नंदकिशोर गुप्ता और साले सौरभ गुप्ता आए हुए थे। सीएम ने मनीष के परिवार वालों से गोरखपुर में हुए घटनाक्रम की बिंदुवार पूरी जानकारी ली। सीएम ने कहा कि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाएगी और जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसे छोड़ेंगे नहीं, हम आपके दुख में आपके साथ हैं। सीएम योगी ने परिवार की मांग के अनुरूप  मीनाक्षी गुप्ता को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी का पद देने की बात कही।

केडीए वीसी ने दी सहमति 

उन्होंने विशेष रूप से केडीए वीसी को बुलाया केडीए वीसी ने तत्काल सहमति प्रदान कर दी। सीएम ने परिवार को आश्वासन दिया कि जांच गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर कर दी जाएगी और एक विशेष टीम बनाकर इस हत्याकांड की जांच की जाएगी। केस ट्रांसफर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं आप सीबीआइ जांच चाहें तो हम उसकी संस्तुति कर देंगे।

सीएम योगी ने बढ़ाई मुआवजे की राशि

दिवंगत कारोबारी मनीष गुप्ता के परिवार ने सीएम योगी से मुआवजे की राशि बढ़ाने की बात कही तो सीएम ने उनकी इस मांग को तत्काल स्वीकार कर लिया। राहत राशि 10 लाख से बढ़ाने के लिये जिला प्रशासन से प्रस्ताव देने को कहा है। बता दें कि इस बात की पुष्टि स्वयं पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने की। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और 2 दिन के अंदर प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेज दिए जाएंगे।

Related Post

Yogi

14 अहम प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, बनेंगे चार डाटा सेंटर पार्क

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: लोकभवन में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) में…

इन राजनेताओं की पत्नियों को देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड ऐक्ट्रेस की खूबसूरती

Posted by - July 8, 2019 0
लखनऊ डेस्क। खूबसूरत महिलाओं की बात आती है। हमारे समक्ष भारतीय फिल्म अभिनेत्रियों की छवि साकार हो जाती है। क्या…
CM Yogi

सहभागिता योजना को पूरे प्रदेश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए: सीएम योगी

Posted by - January 4, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि गोशाला चलाने के लिए उसकी अर्थव्यवस्था बनाने की आवश्यकता…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का एक बार फिर केंद्र पर हमला कहा-‘न कोरोना पर काबू, न पर्याप्त वैक्सीन’

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। देश में रोजाना कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में…