CM Yogi

टिफिन सहभोज में सामान्य कार्यकर्ता की तरह दिखे सीएम योगी

375 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी (CM Yogi) के हर अभियान और उससे जुड़े दिशानिर्देशों का एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह अनुसरण करते हैं। रविवार को सिविल लाइंस के गोकुल अतिथि भवन में शहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक सह टिफिन पर चर्चा में भी उनकी यह प्रतिबद्ध भूमिका नजर आई। भाजपा नेतृत्व से पूर्व जारी दिशानिर्देश के मुताबिक अन्य कार्यकर्ताओं की भांति मुख्यमंत्री भी अपने साथ टिफिन लेकर आए थे। बैठक में संबोधन समाप्त होने के बाद उन्होंने खुद टिफिन बॉक्स खोलकर कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज कर उन्हें आह्लादित कर दिया।

मोदी सरकार के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के आखिरी दौर में टिफिन सहभोज का आयोजन पहले से तय था। शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  भी एक सामान्य कार्यकर्ता की भांति अपना टिफिन लेकर आए थे।

पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व से विश्व में जमी भारत की धमक : सीएम योगी

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के बाद सहभोज शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री भी अपनी कुर्सी पर टिफिन खोलकर बैठ गए। मुख्यमंत्री को बिना प्लेट के टिफिन बॉक्स में ही खाना खाते देखकर अन्य कार्यकर्ता उन्हें हर्षमिश्रित अचरज भरी निगाहों से निहार रहे थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  के साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, नीलम सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह समेत अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्सियों पर बैठकर टिफिन सहभोज किया।

Related Post

प्रशांत किशोर

जेडीयू से इस्तीफे पर बोले प्रशांत किशोर- नीतीश कुमार से मुलाकात के लूंगा फैसला

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर फिलहाल साफ कुछ…
CIVIL HOSPITAL LUCKNOW

UP: कोरोनो वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो गया सिविल अस्पताल का डॉक्टर

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित (Civil Hospital Doctor Found Corona Positive) हो…
cm yogi in assam

कांग्रेस नेतृत्व कभी सुधरने वाला नहीं है, उसे छोड़ दें अपने हाल पर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 23, 2021 0
असम।  पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी…