CM Yogi listened to the problems of the people during Jata Darshan.

प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही: सीएम योगी

119 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे, उनकी समस्या पूछी, प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में सभी की समस्याओं का उचित निस्तारण कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है।

पुलिस, राजस्व, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण लेकर पहुंचे फरियादी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। ‘जनता दर्शन’ में लोग पुलिस, बिजली, राजस्व से जुड़े प्रकरण, नौकरी, आर्थिक सहायता आदि की मांग को लेकर पहुंचे।

किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी और खूब पढ़ने-खेलने की भी सलाह दी।

Related Post

कश्मीरी हिंदू-सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल न करने पर भड़के BJP सांसद- PM ने ठीक न किया

Posted by - June 25, 2021 0
केंद्र सरकार की अकसर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर पीएम मोदी से नाराज हो गए…
Youth will get skill training for Jewar Airport and Film City

जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी के लिए युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, तैयार होंगे ‘रेडी टू वर्क’ दस्ते

Posted by - April 8, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य कौशल विकास मिशन (Kaushal Vikas Mission) ने प्रदेश के…
AK Sharma

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

Posted by - March 14, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल…