CM Yogi

धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रहेगा अधूरा… जनता दर्शन में बोले मुख्यमंत्री

106 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली के उपरांत सोमवार को फिर ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों से आये हर पीड़ित से मुलाकात की, उनके पास पहुंचकर समस्या सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं। पीड़ितों से फीडबैक भी लें। इस दौरान लगभग 50 से अधिक पीड़ितों ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है।

धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रहेगा अधूरा

‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) को अवगत कराया गया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज अधूरी नहीं रहेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था के लिए खड़ी है।

सर! मैं कलाकार हूँ, मुझे कार्यक्रम दिलवा दीजिये

‘जनता दर्शन’ में एक महिला कलाकार भी पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Yogi) से बताया कि वे लोकगीत कलाकार हैं। उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है। मंच दिला दीजिये। इस पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री बोले कि सरकार हर जनपद में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है। हर जगह अनेक आयोजन भी कराए जाते हैं। इसमें पंजीकृत व अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिले।

पुलिस, पारिवारिक मामले भी आए

इस दौरान पुलिस से जुड़े मामले भी आये। कई लोगों ने पारिवारिक मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष अपनी शिकायत रखी। पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने इसे दिखवाने और पीड़ितों की समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया।

Related Post

Solar

प्रदेश के 75 जिलों के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को सौर समेत स्वच्छ ऊर्जा के केन्द्र के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी…

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी में,70 करोड़ की परियोजनाओं की देंगी सौगात

Posted by - November 19, 2018 0
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी अमेठी में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। स्मृति के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद…

मैड्रिड के इन्टरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर में विश्व को दिया जाएगा महाकुम्भ का निमंत्रण

Posted by - January 4, 2025 0
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रचारित-प्रसारित करने के प्रयास में एक…

निर्दलीय विधायक खट्टर सरकार का हिस्सा बनकर अपने हाथों अपनी ही कब्र खोद – हुड्डा

Posted by - October 25, 2019 0
नई दिल्ली। सरकार बनाने के लिए चल रही जद्दोजहद के बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का अजीबोगरीब बयान सामने आया…