CM Yogi

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

371 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने  लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2,312 करोड़ के व्यय से प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के एक संकल्प को पूरा करने का आज शुभारंभ किया गया है। 2016 में देश में रसोई गैस की किल्लत समाप्त करने के लिए बलिया में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana)  शुरू की थी। उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) समय पर स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराने की योजना ही नहीं थी, बल्कि मां, बहनों के स्वास्थ्य को बेहतर करने की भी योजना है। फेफड़े कमजोर हो तो तमाम दिक्कतें आती हैं। कमजोर फेफड़े वाले वाले कोरोना काल में काल कवलित हो गए।

उन्होंने कहा कि 2016 में उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana)  न आई होती तो कितने लोग कोरोना में चले जाते। नौ करोड़ साठ लाख लोगों को इस योजना से जोड़ा गया। तीन सौ रुपए की सब्सिडी प्रधानमंत्री मोदी ने दी।

2014 से पहले 25-30 हजार रुपये खर्च करके गैस कनेक्शन मिलता था। तब त्योहारों पर सिलेंडर नहीं मिल पाता था। तब पुरुषों को लाइन में पुलिस की लाठी मिलती थी। बिना सिलेंडर घर पहुंचने पर बेलन मिलता था।

Related Post

UPSIDA

34 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों के वार्षिक रखरखाव पर 43 करोड़ रुपए खर्च करेगा यूपीसीडा

Posted by - September 8, 2024 0
लखनऊ/कानपुर। अपने औद्योगिक क्षेत्रों के रखरखाव और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास…
cm yogi

डबल इंजन की सरकार गरीबों की संवेदनाओं के साथ जुड़कर कार्य कर रही: सीएम योगी

Posted by - August 24, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना पुरुषों के साथ ही, महिलाओं के भी स्वावलम्बन…