priyanka gandhi

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी CM योगी कर रहे हैं चुनाव प्रचार : प्रियंका गांधी

625 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियां कर रहे हैं और उनका दफ्तर कोरोना से होने वाली मौतों का गलत आंकड़ा दे रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर गंभीर आरोप लगाए है। प्रियंका (Priyanka Gandhi)का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियां कर रहे हैं और उनका दफ्तर कोरोना से होने वाली मौतों का गलत आंकड़ा दे रहा है।

राहुल गांंधी का मोदी पर तंज- ‘खर्चा पर चर्चा’ होनी चाहिए

 

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा, ‘मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है। खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।’

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आगे ट्वीट करके कहा, जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

इससे पहले एक ट्वीट में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, ‘अगर चुनावों में घोषणा पत्र में सबके लिए फ्री वैक्सीन की घोषणा की जा सकती है तो ये सही समय है कि सरकार प्राथमिकता से सबके लिए वैक्सीन की व्यवस्था करे। हमारे देश की जनता के लिए सबसे हितकारी कदम यही है कि सबको वैक्सीन मिले।

Related Post

Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नाडीज एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय को तैयार

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन…
PM Modi- CM Yogi

उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी में हुआ भावपूर्ण पत्रों का आदान-प्रदान

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस (UP Diwas) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
CM Vishnu Dev Sai

भाजपा के लिए देश पहले, जनता को परिवार मानकर काम करती है पार्टी: विष्णुदेव साय

Posted by - September 6, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई। शुक्रवार को मतदान…